Breaking News: कोलकाता में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग, मरीजों का हुआ बुरा हाल

उन्होंने बताया कि भूतल पर स्थित डिस्पेंसरी में सुबह आठ बजे आग लगने की घटना हुई जिसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग पर काबू पाने के लिए दस दमकल वाहनों को काम में लगाया गया है। अस्पताल की मुख्य इमारत के भूतल से काफी धुआं निकल रहा है। डिस्पेंसरी भूतल पर ही स्थित है।दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।
कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन की एक टीम, दमकल अधिकारी और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं।मेयर सोभन चट्टोपाध्याय ने बताया, ‘‘मुझे बताया गया कि मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। हम घटना पर नजर रख रहे हैं।’’
गौरतलब है कि 17 सितंबर को भी कोलकाता के सेंट्रल पार्क स्थित बागरी बाजार में आग लग गई थी। जिसे बुझाने के लिए दमकस की 35 गाड़ियां लगाई गईं। इस घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दुकानों में लगी आग के कारण करोड़ों का सामान जलकर खाक हो गया था।





