BPSC 65th Prelims 2019 का एडमिट कार्ड आज होगा जारी…

BPSC 65th Prelims Admit Card 2019: बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 65वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2019 के सम्बन्ध में जारी एक सूचना  प्रकाशित की जिसके अनुसार इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 5 अक्टूबर 2019 से डाउनलोड किये जा सकते हैं.

आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार BPSC 65th Prelims का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि यानी 15 अक्टूबर को किया जायेगा.  उम्मीदवार 65वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 5 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2019 तक डाउनलोड कर पाएंगे.

ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा की शुरुआत दोपहर 12 बजे से होगी जो 2 बजे तक जारी रहेगा.

BPSC 65वीं प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य ज्ञान के पेपर होंगें जिसमें वैकल्पिक प्रकार के प्रश्न होंगे, एवं इनके लिए कुल अंक 150 निर्धारित होगा. वैसे उम्मीदवार जो BPSC 65वीं प्रारंभिक परीक्षा 2019 में सफल घोषित होंगे उन्हें मुख्य परीक्षा एवं इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा.

बीपीएससी द्वारा BPSC 65वीं प्रारंभिक परीक्षा के लिए अधिसूचना 4 जुलाई 2019 को जारी किया गया था, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 6 अगस्त 2019 तक स्वीकार किये गये थे.

इस वर्ष बीपीएससी ने 434 विभिन्न पदों जैसे ब्लॉक पंचायती राज ऑफिसर, म्युनिसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर इत्यादि के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है.

Back to top button