बॉलीवुड सितारें जिन्होंने कम उम्र में ही दुनिया को कहा अलविदा

दुनियां जब से बनी हैं तब से लेकर आज तक ना आने कितने ही लोग पैदा हुए और मर गए | महाभारत में जब यक्ष ने युधिस्टीर से पुछा की दुनियां का सबसे बड़ा सच्चा क्या हैं ? तब उन्होंने कहा मृत्यु | लेकिन दूसरा सच यह भी है क इसे कोई स्वीकार नहीं करना चाहता ! लेकिन जीवन और मृत्यु तो उस ऊपरवाले के हाथ में हैं हमारे स्वीकार करने या ना करने से क्या फरक पड़ता हैं |

हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री भी कुछ ऐसी ही हैं जब एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकारों ने इस दुनियां को बहुत ही जल्दी अलविदा कह दिया | चलिए जानते हैं उन कलाकारों के बारे में :

श्रीदेवी : १३ अगस्त, १९६३ को जन्मी श्रीदेवी का असली नाम था श्री अम्मा यंगर अयप्पन जिन्होंने महज ४ साल की उम्र से फ़िल्मी दुनिया में अभिनय करना शुरू कर दिया था. श्रीदेवी ने तमिल,तेलुगु, कन्नड़ और बॉलीवुड की ३०० फिल्मों में काम किया था. २४ फरवरी, २०१८ को दुबई में उन्होंने कार्डिएक अरेस्ट के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया.

विनोद मेहरा : १९४५ में अमृतसर में विनोद मेहरा का जन्म हुआ था और १९७१ में इन्होने फ़िल्मी दुनियां में कदम रखा | १०० से भी ज़्यादा फिल्में करने वाले इस महान कलाकार का महज ४५ साल की उम्र में निधन हो गया | इनकी तीन फिल्में तो इनके मरने के बाद रिलीज़ हुयी | विनोद मेहरा ने ३ शादी की थीं |

ये थी श्रीदेवी की आखिरी ख्वाहिश उसी के अनुसार दी जाएगी उन्हें अखिरी विदाई

Vinod-Mehra

सौंदर्या : तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में नाम कमाने के बाद बॉलीवुड की फिल्म “सूर्यवंशम” से सौंदर्या ने खूब नाम कमाया था | लेकिन ३१ साल की उम्र में बेंगलुरु में हेलीकाप्टर दुर्घटनग्रस्त हो जाने की वजह से दुनियां को छोड़ गयी |

saundarya

अमज़द खान : “कितने आदमी थे? ये डायलाग आज भी सबकी जुबां पर किसी न किसी मौके पर निकल ही आता हैं | फिल्म “शोले” में इनके किरदार से लोग इन्हे सच का डाकू समझने लगे थे | अमिताभ बच्चन के साथ अमज़द खान ने कई फिल्में की | लेकिन एक एक्सीडेंट के दौरान इनकी कई पसलिया टूट गयी और दवा खाने की वजह से इनका वज़न काफी बढ़ गया था | एक दिन अचानक से ही 52 साल की उम्र में वे दुनिया छोड़कर चले गए थे।

amjad-khans

निर्मल पण्डे : शेखर कपूर की बैंडिट क्वीन से निर्मल पांडेय का नाम उभरकर आया था | अपनी हर फिल्म में एक अलग ही तरह की छाप छोड़नेवाले इस कलाकार का निधन मात्रा ४८ साल की उम्र में ही हो गया |

nirmalpande

स्मिता पाटिल : मंथन, भूमिका, आक्रोश, चक्र, मिर्च मासाला और ग़ुलाम जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की चाप छोड़नेवाली स्मिता पाटिल ने अपने १० साल के फ़िल्मी करियर में अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया था | दूरदर्शन से फ़िल्मी करियर की राह पानेवाली इस अभिनेत्री का देहांत ३१ साल की उम्र में प्रसव पीड़ा के दौरान ही हो गए थीं |

smita patil

संजीव कुमार : फ़िल्मी दुनियां में आने से पहले लोग इन्हे हरिहर जेठा लाल जरीवाला के नाम से जानते थे | फिल्म “दस्तक; और कोशिश के लिए इन्हे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था | फिल्म शोले में ठाकुर की भूमिका ने इन्हे खूब नाम दिलाया | फ़िल्मी परदे पर सभी को अपने अभिनय से खुश करनेवाले संजीव कुमार साहेब महज ४७ साल की उम्र में दुनियां छोड़कर चले गए |

sanjeev-kapoor

तरुणी सचदेवा : रसना गर्ल के नाम से जानी जाती थीं तरुणी सचदेवा | छोटी से उम्र में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म “पा” में काम करने का मौका मिला था | नेपाल विमान हादसे में अपने जन्मदिन को ही महज १४ साल की उम्र में तरुणी का निधन हो गया | तरुणी के साथ उनकी माँ गीता सचदेव भी उसी विमान में थीं जो हादसे में अब नहीं रहीं | तरुणी ने मज़ाक में अपने दोस्तों से जाते वक कहा था की “मै तुम लोगो से आखिरी बार मिल रही हूँ ” | और सभी को गले लगाया था |

Taruni-Sachdev

लक्ष्मीकांत बेर्डे : मराठी सिनेमा का सबसे चर्चित नाम था लक्ष्मीकांत बेर्डे | सलमान खान के साथ “हम आपके है कौन’ में काम करनेवाले इस महान कलाकार का निधन ५० साल की उम्र में हो गया था |

Laxmikant Berde

आदेश श्रीवास्तव : बॉलीवुड में म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में कई हिट फिल्में दी हैं जिसमे “बाग़बान” भी है | लेकिन कैंसर से ५१ साल की उम्र में उनका निधन हो गया |

aadesh

मधुबाला : ‘मुगल-ए-आज़म’ का वो गीत आज भी लोगो को याद हैं “जब प्यार किया तो डरना क्या ” | भला कोई यह कह सकता हैं की मधुबाला ने बीमारी की हालत में फिल्म की शूटिंग की थीं | ख़ूबसूरती की मिसाल थी माधबाला लेकिन बीमारी के चलते सिर्फ ३६ साल की उम्र में ही चल बसी |

madhubala-actress

मीना कुमारी : कमल अमरोही से बेपनाह मोहब्बत करने वाली मीना कुमारी की ज़िन्दगी काफी दुखभरी थीं और वैसे ही फिल्में उन्हें मिलती भी थीं | “ट्रेजेडी क्वीन’ के नाम से जानी जाती थीं | शराब का नशा ऐसा की दिन भर उसी में डूबी रहती थीं और फिर एक दिन ३९ साल की उम्र में दुनियां छोड़ गयीं |

meena-kumari

जिया खान : नफीसा रिज़वी खान यानी जिया खान ने आमिर खान के साथ “गजिनी” में काम किया था, उसके बाद निशब्द और हाउसफुल | लेकिन १९ साल की उम्र में ही दुनियां को अलविदा कह दिया | उनकी मौत की सही वज़ह आ भी पता नहीं चल सकी हैं लेकिन वो अपने जुहू के घर में फांसी के फंदे पर झूलती नज़र आयी थीं |

jiah-khan

 
Back to top button