BMW चला रहे युवक ने बीच सड़क पुलिसवाले को पीटा, फाड़ी वर्दी

पटियाला. रॉन्ग साइड कार चला रहे एक युवक की कार पुलिसकर्मी को रोक दी तो उसने पुलिस वाले को पीटा और उसकी वर्दी फाड़ दी। बीच सड़क हुए इस हंगामे का वीडियो वायरल हो चुका है और पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानिए, क्या है पूरा मामला…
BMW चला रहे युवक ने बीच सड़क पुलिसवाले को पीटा, फाड़ी वर्दी
 
पटियाला में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब के सामने खंडा चौक पर 28 जून शाम को रॉन्ग साइड से आ रहे कार ड्राइवर ने केवल नियमों की अनदेखी नहीं की। बल्कि ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के रोकने पर उससे हाथापाई की।
 
आरोपी ने उसकी वर्दी फाड़ दी। ट्रैफिक पुलिस ने सिविल लाइन पुलिस को बुलाया। युवक और उसकी कार को पुलिस के हवाले किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयइंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस कर्मचारी के बयान पर कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

ये भी पढ़े: GST के खिलाफ सड़कों पर उतरे कारोबारी, कहा- ऐसे तो हम तबाह हो जाएंगे

कार रोकी तो बहस करने लगा…
– जिला ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि उन्होंने खंडा चौक पर नाका लगाया था।
– गुरुद्वारा के सामने दुकानों वाली साइड से एक बीएमडब्ल्यू पासी रोड से खंडा चौक जा रही थी। कार के कारण यातायात में बाधा हो रही थी।
– ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी हेड कांस्टेबल ओम प्रकाश ने उसे रोका। इस दौरान उसकी कार सवार से बहस हो गई।
– इंस्पेक्टर करनैल सिंह ने बताया कि सूचना के बाद ट्रैफिक के डीएसपी भी आए। सिविल लाइन थाने की पुलिस को सूचना दी।
 
कार ड्राइवर को थाने ले गए…
सिविल लाइन थाने के हेड इंस्पेक्टर जयइंद्र सिंह रंधावा पुलिस पार्टी सहित मौके पर आए और कार ड्राइवर को थाने में ले गए। थाना मुखी ने बताया कि कार ड्राइवर ने पुलिस कर्मचारी से हाथा पाई की उसकी वर्दी फाड़ी। पुलिस कर्मचारी के बयान दर्ज कर, कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Back to top button