मायावती का कहना है कि बेईमान है BJP

नई दिल्ली. ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है। बुधवार को राज्यसभा में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी का मुद्दा गूंजा। इस मुद्दे पर राज्यसभा में कांग्रेस, बसपा और सपा एक साथ दिखे।
यह भी पढ़े: अभी: योगी सरकार के इस ऐलान से चारो तरफ़ मचा हड़कंप, छिना लिया सबका…
आज सदन की कार्रवाई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने इस मुद्दे को उठाया और देखते ही देखते सदन में तीखी बहस होने लगी। मायावती ने कहा कि बीजेपी बेईमान है। मायावती ने बयान दिया कि वो इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगी।
यह भी पढ़े: UPSSSC के चेयरमैन पद से राजकिशोर यादव ने दिया इस्तीफा
राज्यसभा सदन में ईवीएम मुद्दे पर एक के बाद एक सपा, कांग्रेस और बसपा नेताओं ने सुर में सुर मिलाकर इसका विरोध किया। मायावती का साथ देते हुए सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि इस मामले की सही से जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़े: माफी तो ट्रेलर था, असली पिक्चर तो मोदी जी ने आज दिखाई, युवाओं की भर दी झोली
कांग्रेस के गुलाब नबी आजाद ने भी मायावती की मांग का समर्थन किया और ईवीएम से चुनाव बंद करने की मांग की। मायावती ने कहा कि चुनाव आयोग को मतदान के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए।





