भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजघाट के सामने एकत्रित होकर CM केजरीवाल के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली में रविवार को भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह विधूड़ी व अन्य कार्यकर्ताओं ने राजघाट के सामने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री केजरीवाल के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।






