BJP सांसद बांसुरी स्वराज पहुंची यमुनानगर, कहा- हरियाणा में तीसरी बार बनेगी बीजेपी की सरकार…

हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में महिला मोर्चा द्वारा महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज  पहुंची, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री का कवर पाल गुर्जर ने की। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में बांसुरी स्वराज ने कहा कि हरियाणा में सबसे ज्यादा वीर सपूत सिपाही हैं। दूध दही का प्रदेश है हरियाणा और अन्नदाताओं की धरती है हरियाणा। उन्होंने कहा कि मेरी मां भी इसी हरियाणा से रहने वाली थी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं में जो उत्साह है उसे लगता है कि हरियाणा में तीसरी बार कमल खिलेगा। 

वहीं कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि महिला पुरुषों से 12% अधिक वोट बीजेपी को डालती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को नंबर वन बनाने, गांव और शहर की समस्याओं को जड़ से समाप्त करने के लिए तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनेगी।

Back to top button