BJP Mission 2019: अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दर्जा प्राप्त मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी का बड़ा फोकस उत्तर प्रदेश पर है। चंद रोज पहले ही योगी आदित्यनाथ के मंत्रियों को हर लोकसभा क्षेत्र में बूथ तक ध्यान केंद्रित करने का टास्क देने के बाद अब दर्जा प्राप्त मंत्रियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।BJP Mission 2019: अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दर्जा प्राप्त मंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर से लौटने के बाद लोकभवन में आयोगों-निगमों के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने बैठक में शामिल 317 सदस्यों को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। सभी को अपने-अपने आयोग के काम के साथ ही पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। इसको 2019 के चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने का भी काम सौंपा गया है।

भाजपा सरकार के साथ ही प्रदेश संगठन ने निगम, बोर्ड, आयोग व कोऑपरेटिव संगठन के अध्यक्ष उपाध्यक्ष और निदेशक मंडल को मिशन 2019 का लक्ष्य सौंपा। आज यहां लोक भवन में संपन्न हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे तथा भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने उन्हें अपने विभागीय कार्य के जरिये आमजन तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने और उनके काम को लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिहाज से प्रचारित करने की जिम्मेदारी दी। 

Back to top button