BJP के साथ गठबंधन के लिए तैयार हुई ये बड़ी पार्टी, बहुत जल्द हो सकता है ऐलान…

2019 लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में सियासी पार्टियों के बीच गठबंधन की बिसात बिछने लगी है. भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) की नाराजगी के बीच अपना दल ने बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया है. इंडिया टुडे से खास बातचीत में अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि अगर बीजेपी 2019 के चुनावों में सम्मानजनक सीटों की पेशकश करती हैं तो हम गठबंधन करने के लिए तैयार हैं.

अपना दल प्रमुख ने यह भी दावा किया है कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं और फिलहाल बातचीत चल रही है. कृष्णा पटेल और बीजेपी में चल रही बातचीत के पीछे अनुप्रिया पटेल को सियासी पटखनी देना है. बता दें, अनुप्रिया पटेल को परिवार के भीतर बढ़ते मतभेदों के बाद 2015 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था. बाद में अनुप्रिया ने अपना दल को अपना दल(सोनेलाल) के नाम से पार्टी बना ली थी और भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था.

कांग्रेस ने लगाया रक्षा मंत्री पर बड़ा आरोप, कहा- एचएएल को लेकर बोला झूठ

हाल ही में अपना दल (सोनेलाल) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल और अनुप्रिया दोनों ने यूपी में बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ नाखुशी जाहिर की थी. उन्होंने किसी भी राज्य सरकार के कार्यक्रम में भाग नहीं लेने का फैसला किया था. हालांकि, उनके असंतोष को आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक सीटों की डिमांड से जोड़कर देखा जा रहा है.

Back to top button