BJP अध्‍यक्ष अमित शाह पटना साहिब में करेंगे रविशंकर प्रसाद के लिए रोड शो, शॉटगन के लिए वोट मांगेंगे तेजस्वी-मांझी

 बिहार के पटना साहिब संसदीय सीट पर राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्‍याशी व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद तथा महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्‍याशी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के बीच का मुकाबला दिलचस्‍प होने जा रहा है। रविशंकर प्रसाद के लिए भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह शनिवार को रोड शो करने जा रहे हैं। उधर, शत्रुघ्‍न सिन्‍हा के लिए राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्‍वी यादव तथा हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा (हम) सुप्रीमो जीतन राम मांझी मोर्चा संभालेंगे।

भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर 

पटना साहिब में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर होने जा रही है। कांग्रेस प्रत्‍याशी शत्रुघ्‍न सिन्‍हा गत चुनाव में पटना साहिब से ही भाजपा के टिकट पर विजयी हुए थे। कालक्रम में वेब भाजपा में हाशिएपर चले गए। इस बार वे कांग्रेस के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। उधर, रविशंकर प्रसाद का भी पटना से पुराना नाता रहा है। वे यहीं पले-बढ़े हैं। 

दोनों नेताओ का जनसंपर्क तेज 

दोनों नेताओ का जनसंपर्क लगतार तेज होता जा रहा है। भाजपा के रविशंकर प्रसाद इस संसदीय क्षेत्र से रिकॉर्ड मतों से विजयी होने के अभियान में जुटे हैं। जबकि, कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव में रविशंकर प्रसाद को मात देने के लिए कड़ाके की धूप में आम जनता से संपर्क साध रहे हैं। 

अमित शाह करेंगे रविशंकर के लिए रोड शो

पटना साहिब में चुनाव प्रचार की कड़ी में रविशंकर प्रसाद के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को रोड शो करेंगे। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। युवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन, महानगर अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह सहित पटना साहिब संसदीय क्षेत्र के सभी विधायक अपने-अपने स्तर पर जुट गए हैं।  मांझी व

तेजस्वी करेंगे शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में प्रचार 

उधर, कांग्रेस प्रत्याशी व सिने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए अब तक कांग्रेस के बड़े नेताओं के नाम तय नहीं हो पाए हैं। उनके पक्ष में केंद्रीय स्तर के कई नेता उतरेंगे। इसबीच महागठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी दलों के नेता पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और तेजस्वी यादव भी शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार में उतरने जा रहे हैं। 

जीतन राम मांझी नौ मई को चुनाव प्रचार करेंगे तो तेजस्वी यादव 13 मई को बख्तियारपुर और 14 मई को फतुहा में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। 

Back to top button