Birthday: उंचे मुकाम पर पहुचकर भी क्यों फिल्मों से गायब हो गए विनोद खन्ना, जानिए कुछ खास बातें
Happy Birthday Vinod Khanna
6 अक्टूबर को अपने समय के सबसे हैंडसम अभिनेताओं में गिने जाने वाले विनोद खन्ना का जन्मदिन होता है. आज वो हमारे बीच होते तो अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे होते! एक ज़बरदस्त और तूफानी अभिनेता 27 अप्रैल 2017 को कैंसर से लड़ाई में हार गया था. लेकिन, अपने स्टाइल और कामों की वजह से वो हमेशा याद आते रहेंगे. आइये उनकी जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातें!
विनोद खन्ना अभिनेताओं की उसी पीढ़ी से आते हैं जो अविभाजित भारत के पाकिस्तान में जन्में थे. खन्ना का जन्म 6 अक्टूबर 1946 पेशावर में हुआ. वहां उनके पिता का टेक्सटाइल, डाई और केमिकल का बिजनेस था. विनोद खन्ना पांच भाई बहनों (2 भाई, 3 बहनें) में से एक थे. आजादी के समय हुए बंटवारे के बाद उनका परिवार पाकिस्तान से मुंबई आकर बस गया.





