बेटी संग मस्ती करते दिखे विराट कोहली, अनुष्का ने शेयर की तस्वीर…

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा इन दिनों इंग्लैंड में हैं, जहां भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी बेटी वामिका के साथ मस्ती करते हुए नजर आए.
विराट की गोदी में मस्ती करती नजर आईं वामिका
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है, जिसमें पापा विराट कोहली (Virat Kohli) की गोदी में नन्ही वामिका मस्ती करती नजर आईं. वामिका पापा कोहली की गोद में खेलती हुई नजर आ रही हैं. अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा कि वामिका की एक मुस्कान हमारी पूरी दुनिया को बदल सकती है. मुझे उम्मीद है कि हम दोनों उस प्यार पर खरे उतर सकते हैं , जिसके साथ आप हमें देखती हैं, नन्हीं परी.
अनुष्का बेटी वामिका के साथ घूमती नजर आईं
बीते दिनों अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और उनकी बेटी वामिका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. दरअसल, अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इंग्लैंड में काफी एंजॉय कर रहीं थी. अनुष्का बेटी वामिका के साथ घूमने निकली थीं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CQvIOzOseDn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=f00cb77e-7bdb-4913-a237-eddc9b1da1af
अनुष्का ने कोहली के साथ शेयर की थी फोटो
बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने पति विराट कोहली के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की. अभिनेत्री ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘जब आप जल्दी नाश्ता मिल जाए तो आप जीता हुआ महसूस करते हैं.’ इस कपल ने इस साल जनवरी में अपनी बेटी वामिका का वेलकम किया.





