70 Km की स्पीड में 50 फीट नीचे गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक
मेरठ.ओवरब्रिज पर तेज स्पीड से बाइक चलाना युवक को महंगा पड़ गया। ब्रिज घुमावदार होने के कारण बाइक अनकंट्रोल हो गई और रेलिंग से टकराते हुए करीब 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

मोड पर नहीं रख सका नियंत्रण…
– यह हादसा दिल्ली रोड पर परतापुर फ्लाईओवर पर हुआ। पुलिस के मुताबिक, घायल युवक का नाम सन्नी पुत्र टीएन सिंह निवासी दादरी नोएडा है।
– प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक की स्पीड तेज थी। जब युवक ओवर ब्रिज के ऊपर की ओर पहुंचा तो वह अपना नियंत्रण खो बैठा। ओवर ब्रिज घुमावदार होने के कारण बाइक रेलिंग से टकराकर ब्रिसे नीचे गिर गई।
– इस हादसे में युवक सन्नी बुरी तरह घायल हो गया। लोगों की मदद से मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
– थाना परतापुर प्रभारी रघुराज सिंह के मुताबिक, घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्ट्या जांच में सामने आया है कि बाइक तेज स्पीड के कारण अनियंत्रित हुई।

इसे भी देखें:- आज हमीरपुर का दौरा करेंगे CM योगी और देंगे ये बड़ी सौगात, होगा विकास
तेज स्पीड के कारण पहले भी हुए हादसे
– स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवर ब्रिज पर ऊपर मौजूद घुमाव पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
– ओवर ब्रिज के ऊपर दुर्घटना की वजह तेज स्पीड बनती है। तेज स्पीड की वजह से दुपहिया वाहन अक्सर यहां रेलिंग से टकराते हैं।