आज हमीरपुर का दौरा करेंगे CM योगी और देंगे ये बड़ी सौगात, होगा विकास

हमीरपुर.सीएम योगी रविवार को हमीरपुर के दौरे पर हैं। वे यहां ऋण मोचन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र व बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन के प्रपत्र सौंपेंगे। इसके साथ जनसभा को संबोधित भी करेंगे। वहीं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मिलकर विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।आज हमीरपुर का दौरा करेंगे CM योगी और देंगे ये बड़ी सौगात, होगा विकास

तैयारियां पूरी, योगी के स्पेशल कुर्सी

– सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीजी कॉलेज कुछेछा में वाटर प्रूफ पाण्डाल बनकर तैयार किया गया है।
– शनिवार को सारा दिन प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा। जनपद के प्रभारी मंत्री और सदर विधायक ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया। पूरे पाण्डाल को भगवा रंग से रंगा गया है।
– सीएम के लिए स्पेशल लकड़ी की कुर्सी मंगाई गई है। ये कुर्सी कानपुर से मंगाई गई। इसको भगवा तौलियों से ढका जाएगा।
– बता दें, सीएम योगी का ये पहला हमीरपुर दौरा है। वो सुबह नौ बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से पीजी कॉलेज के मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री करीब साढ़े तीन घंटे यहां रुकेंगे।

इसे भी देखें:- 26 अक्टूबर को पहली बार ताजमहल में जायेगें योगी, शाहजहां की कब्र पर 30 मिनट तक गुजारेंगे वक्त

हमीरपुर से जाएंगे चित्रकूट

– योगी मत्स्य गजेन्द्र नाथ के दर्शन एवं मंदाकिमी की आरती में हिस्सा लेंगे। वह स्थानीय संतों से भेंट भी करेंगे। महोबा में विभिन्न कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद सीएम चित्रकूट के लिए निकल जाएंगे। चित्रकूट में सीएम रात्रि विश्राम करेंगे।
– योगी 23 अक्टूबर को सुबह 7.25 बजे से 9.25 बजे तक कामदगिरि का पूजन व परिक्रमा करेंगे।
– 11.10 बजे से 12.50 बजे तक चित्रकूट के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। चित्रकूट में भी एक जनसभा होगी, जिसमें फसल ऋण मोचन योजना के लाभार्थियों को सर्टीफिकेट बांटेंगे।
– इसके बाद सीएम चित्रकूट से लखनऊ के लिए निकल जाएंगे।
Back to top button