लालू के बाद राबड़ी और तेजस्वी से मिले BJP के बिहारी बाबू

बिहारी बाबू और पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने रविवार को लालू यादव के परिवार से मुलाकात की. रविवार की रात वो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे. इस दौरान वहां पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव भी मौजूद रहे.
आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से रांची के अस्पताल में मुलाकात की थी. लालू को उसी दिन चारा घोटाले के एक और मामले में 14 साल की सजा मिली थी. गौरतलब है कि लालू यादव अभी बीमार चल रहे हैं, वो रिम्स में भर्ती है. तेजस्वी यादव ने भी ट्वीट कर शत्रुघ्न सिन्हा की काफी तारीफ की.
Indomitable, the original Bihari Babu and stalwart of Indian Cinema & Politics Sh. @ShatruganSinha Ji came calling to show solidarity with us! He is appalled by #VendettaPolitics being meted out to fiesty @laluprasadrjd Ji! He always stands for genuine & honest friends . pic.twitter.com/2r4eN2d4TK
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 25, 2018
हालांकि राजनीति हलकों में ये चर्चा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी नई राजनीतिक जमीन की तलाश कर रहे है. क्योंकि उन्हें लगता है और वो जानते भी हैं कि बीजेपी इस बार उन्हें पटना साहिब की सीट नहीं देने वाली है. शत्रुघ्न सिन्हा पिछली दो बार से यहां से सांसद चुने गए हैं. पिछले कुछ समय में शत्रुघ्न सिन्हा ने मोदी सरकार और पार्टी के खिलाफ काफी बयान दिए हैं. जिसको लेकर वो चर्चा में बने रहते हैं.





