अब मधुबनी पेंटिंग से सजेंगे बिहार संपर्क क्रांति व स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस

मधुबनी। पूर्व- मध्य रेलवे (समस्तीपुर) के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आरके जैन ने कहा कि बिहार
संर्पक क्रांति और स्वतंत्रता सेनीनी एक्सप्रेस की बोगियों पर मधुबनी पेंटिंग्स का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। बोर्ड से स्वीकृति मिलते ही बिहार संर्पक क्रांति और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस की बोगियों को
मधुबनी पेंटिंग्स से संवारने का कार्य शुरू किया जाएगा। मंगलवार को मधुबनी रेलवे स्टेशन को मधुबनी पेंटिंग्स से सजावट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह जानकारी दी।
डीआरएम ने जागरण से बातचीत में कहा कि मधुबनी पेंटिंग्स से सजी बिहार संर्पक क्रांति और स्वतंत्रता सेनीनी एक्सप्रेस की बोगियों अन्य प्रदेशों में के लोग मधुबनी पेंटिंग्स की आकर्षक छटा से रूबरू होंगे। इससे मधुबनी पेंटिंग्स का और विकास होगा। इसके लिए प्रथम फेज में जयनगर से दिल्ली के लिए स्वतंत्रता सेनानी व दरभंगा से दिल्ली के लिए बिहार संर्पक क्रांति को शामिल किया जाएगा। इस तरह की पहल करीब ड़ेढ दशक पूर्व वैशाली एक्सप्रेस की कुछ बोगियों पर की गई थी।





