बिहार: गया में पुलिस टीम पर हमला, पढ़िये पूरा मामला

 गया: विशुनगंज बाजार में रहने वाली एक महिला पूजा पाठ कर अपने घर लौटी। उसी दौरान उनका देवर अपने दोस्तों के साथ आया और पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी भाभी के साथ मारपीट करने शुरू कर दिया। 

गया में पुलिस टीम पर हमला हुआ था। मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के विशुनगंज बाजार में मारपीट की शिकायत पर डायल 112 की टीम पहुंची थी। इस हमले में दो पुलिसकर्मियों को चोटे लगी और मौके पर मौजूद दो महिला सिपाहियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। साथ ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में आए दो युवकों को छुड़ाकर अपने साथ ले गए।

पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में ले लिया
विशुनगंज बाजार में रहने वाली एक महिला पूजा पाठ कर अपने घर लौटी। उसी दौरान उनका देवर अपने दोस्तों के साथ आया और पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी भाभी के साथ मारपीट करने शुरू कर दिया। इस दौरान महिला ने डायल 112 की पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाते ही डायल 112 की पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और महिला के साथ मारपीट कर रहे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। लेकिन, अपने साथी को पुलिस हिरासत में देखा।

पुलिसकर्मियों को काफी गाली-गलौज किया
वहां मौजूद दो अन्य लोगों ने डायल 112 की पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को मारपीट कर पुलिस की हिरासत से अपने दोनों दोस्त को छुड़ा लिया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने किसी प्रकार अपनी जान बचाई। डायल 112 की पुलिस टीम के पास हथियार नहीं होने और उनके साथ दो महिला सिपाहियों के होने के मामले को भागते हुए पुलिसकर्मियों ने हमलावरों के सामने से हटकर अपनी गाड़ी में बैठ गए। तब लोगों ने पुलिसकर्मियों को काफी गाली-गलौज किया। इधर, घटना की शिकायत एसएसपी आशीष भारती, सिटी एसपी हिमांशु और डीएसपी विधि व्यवस्था खुर्शीद आलम को लगा तो बड़ी अधिकारियों ने मगध मेडिकल थानेदार शैलेश कुमार को ठोस कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

Back to top button