बड़ा खुलासा: कोहली, शास्त्री एक साजिश के तहत कर रहे हैं इन 3 खिलाडियों का करियर बर्बाद, फैन्स जरुर…

अक्सर देखा जाता रहा है, कि अगर कहीं कुछ अच्छाइयां होती है, तो कुछ बुराइयों भी होती है, ऐसी बाते तो आज के समय में आम लगने लगी है, क्योंकि हम लोगों के बीच शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे इन बातों से दिक्कते न हुई हो। आज हम कुछ ऐसी बातों की ओर आप लोगों को मोड़ना चाहेगें जो सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा। दरअसल इन्डियन टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच सीरीज खेल रही है, पिछले कुछ 15 महीनों से टीम इण्डिया भारत में खेलकर अपने आप को आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन बना चुकी है, पर अब जब देश से बाहर जाकर खेलने का समय आया तो टीम इण्डिया जिस तरह का खराब प्रदर्शन कर रही है उसके बाद कोहली और शास्त्री की आलोचना अवश्य होनी चाहिए। जिस तरह की प्लेयिंग इलेवन इंडियन टीम बना रही है उसको लेकर भी कोहली की खासकर आलोचना होनी चाहिए, एक कप्तान के रूप में शायद कोहली अभी तक अपनी फिक्स टेस्ट टीम नहीं बना पा रहे हैं, तो आइये आपको उन तीन खिलाड़ियों के नाम बताते हैं जिनका करियर कोहली और शास्त्री मिलकर खराब कर रहे हैं।

इसमे सबसे पहला नाम आता है, अजिंक्या रहाणे की, इनको टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाकर साऊथ अफ्रीका भेजा गया था, बेशक अजिंक्या रहाणे भारत में पिछली कुछ टेस्ट सीरीज में कुछ खास नहीं कर पाये हैं, पर शुरू से अजिंक्या के साथ कोहली गलत कर रहे हैं, अजिंक्या को एक मैच खिलाकर, दो मैच के लिए बाहर कर दिया जाता है। वनडे में कोहली व शास्त्री ने अजिंक्या को ओपनर घोषित कर दिया है, 10 वनडे में से एक वनडे मैच खेलने को मिल जाता है, वहीँ अगर अजिंक्या को लगातार टेस्ट में मौका दिया जाये तो वह बेहतर खिलाड़ी साबित हो सकते हैं, भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी अजिंक्या को बाहर कर दिया गया है।

दूसरा नाम उमेश यादव का है, इनको भी भी लगातार टीम से बाहर रखा जा रहा है, मात्र एक मैच खिलाकर किसी खिलाड़ी की फॉर्म साबित नहीं करवा सकते हैं, एक समय कप्तान कोहली को अगर इतने मौके नहीं दिए जाते तो शायद कोहली भी रणजी में खेल रहे होते, पर उमेश यादव का भी करियर खराब करने पर शास्त्री और कोहली लगे हुए हैं।

आखिरी टेस्ट में विराट कोहली के इस बड़े फैसले ने कर दिया सबको हैरान, कहा-अब मैं…
तीसरा व आखिरी नाम गौतम गंभीर का आता है, अगर इन्डियन टीम इनको साऊथ अफ्रीका लेकर गयी होती तो टीम के पास एक अच्छा सीनियर खिलाड़ी टेस्ट में होता, टीम के साथ जो ओपनिंग की समस्या बार-बार आ रही है वह गंभीर आसानी से दूर कर सकते थे, पर गंभीर के ऊपर तब ध्यान नहीं दिया गया है जब इस खिलाड़ी ने रणजी के अंदर बार-बार रन बनाये हैं।
उपरोक्त बातो से यह स्पष्ट होता दिखायी दे रहा है कि कहीं ना कहीं कप्तान कोहली और कोच रवि शास्त्री इन्डियन टेस्ट टीम में इन 3 खिलाड़ियों को शामिल ना करके, इनका करियर खराब करते हुए नजर आ रहे हैं। इस विषय में आप अपनी राय अवश्य दें। मित्रो अधिक रोचक बाते व लेटेस्ट न्यूज के लिये आप हमारे पेज से जुड़े और अपने दोस्तो को भी इस पेज से जुड़ने के लिये भी प्रेरित करें।





