बड़ी खुशखबरः सुप्रीम कोर्ट ने खत्म की धारा 497 समेत वो प्रमुख खबरें जो कर देंगी आपको खुश

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को व्यभिचार से जुड़ी आईपीसी धारा 497 को खत्म कर दिया। व्यभिचार पर फैसला पढ़ते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पूरी तरह से महिला अधिकारों पर समानता की बात की है। इसके मायने ये हैं कि अदालत के फैसले के बाद व्यभिचार के मामलों में महिला और पुरुष, दोनों को ही सजा नहीं होगी। हालांकि सर्वोच न्यायालय ने यहा भा साफ कहा है कि संबंधित महिला के पति या परिवार की शिकायत पर ऐसे मामले को तलाक का आधार माना जा सकता है।





