बड़ा खुलासा: शिक्षा मंत्री का दावा, न्यूटन नहीं ब्रह्म्गुप्त द्वितीय ने दिया था गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत

राजस्थान के शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने एक बार फिर एक विवादित बयान देकर हलचल मचाई है। उनका कहना है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने नहीं ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने दिया था। देवनानी ने ये विवादित बयान जयपुर में राजस्थान यूनिवर्सिटी के 72वें स्थापना दिवस समारोह में दिया।

बड़ा खुलासा: शिक्षा मंत्री का दावा, न्यूटन नहीं ब्रह्म्गुप्त द्वितीय ने दिया था गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत

 

शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने कहा कि हम सभी ने बचपन में पढ़ा है कि गुरुत्वाकर्षण का सिद्धांत न्यूटन ने दिया है लेकिन जब हम इसकी गहराई मे जाएंगे तो पाएंगे भारत में न्यूटन से एक हजार साल पहले ब्रह्मगुप्त द्वितीय ने यह सिद्धांत दे दिया था।

देवनानी हालांकि इसका कोई प्रमाण नहीं दिया, लेकिन कहा कि इसे शैक्षिक पाठ्यक्रम में शामिल क्यों नहीं किया जाए? उन्होंने कहा कि यह सही है कि इसका मैकेनिज्म बाद में आधुनिक वैज्ञानिकों ने विकसित किया और हम इसे भी पढ़ाएंगे, लेकिन शिक्षा को भारत के अनुकूल और युग के अनुकूल बनाएंगे।

उत्तराखंड: राज्य में 50 हजार करोड़ की सड़कें, उत्तराखंड से कश्मीर तक केबल कार

गौरतलब देवनानी पिछले वर्ष गाय को आॅक्सीजन देने वाला जानवर भी बता चुके हैं। इसके साथ ही अकबर और महाराणा प्रताप के युद्ध में प्रताप की विजय और राजस्थान के स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव सहित कई विवाद उनसे जुडे़ रहे है। 

Back to top button