बड़ीखबर: बोध गया को फिर से दहलाने की कोशिश, मिले दो बम

बिहार के बोध गया श्रद्धालु सेंटर के पास शुक्रवार रात दो बम मिलने से हड़कंप मच गया। इससे पहले छोटा सा धमाका भी सुना गया। विस्फोटक ऐसे वक्त में मिले हैं जब तिब्बती धर्म गुरु दलाईलामा बोध गया के दौरे पर हैं। 

बड़ीखबर: बोध गया को फिर से दहलाने की कोशिश, मिले दो बमदोनों बम पटना जोन के आईजीपी एनएच खान और डीआईजी विनय कुमार के नेतृत्व में गहन तलाशी अभियान के दौरान कालचक्र मैदान के पास मिले। उन्होंने बताया कि इसी मैदान पर दलाईलामा ने प्रवचन दिया था। हाल ही में बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेरे भी दलाईलामा से मुलाकात करने आए थे। वर्ष 2013 में महाबोधि मंदिर में सीरियल बम विस्फोट हुए थे। इसमें दो बौद्ध भिक्षुओं समेत पांच लोग जख्मी हुए थे। 

Back to top button