बड़ा हादसा टला : त्रिची में दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, सभी 130 यात्री सुरक्षित

एयर इंडिया के त्रिची से मुंबई जा रहे विमान में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। विमान रनवे से टेकऑफ करने के बाद एटीसी कंपाउंड की दीवार से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 136 यात्री सवार थे। टेक ऑफ करते समय विमान के पहिए कंपाउंड से टकरा गए। इसके बाद विमान को मुंबई मोड़ा गया और मुंबई एयरपोर्ट पर इसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। घटना गुरुवार की है।  

विमान के मुंबई में उतरने के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने घटना की और मौजूदा हालातों की समीक्षा की। जानकारी के अनुसार टक्कर की वजह से विमान के निचले हिस्से को नुकसान पहुंचा था। हालांकि जांच के बाद इसे संचालन के लिए उपयुक्त पाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इससे त्रिची एयरपोर्ट की दीवार भी टूट गई।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बताया कि घटना के बाद इसकी जांच के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है। विमान के पायलट और सह-पायलट को फिलहाल डीरोस्टर (काम से हटाना) कर दिया गया है। घटना के बारे में एयर इंडिया एक्सप्रेस ने डीजीसीए को सूचित किया है। सभी यात्रियों को मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया था और उन्हें दूसरे विमान से दुबई भेजा गया।

Back to top button