BHEL शेयर आज अचानक 10 फीसदी क्यों उछले, इस डिफेंस शेयरों में भी दिखी तेजी

भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) के शेयर सोमवार को 10 फीसदी उछले। यह तेजी कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही (Q4) के नतीजे घोषित करने के बाद देखने को मिली। कंपनी के शुद्ध मुनाफा पिछले साल की तुलना में दोगुना से भी ज्यादा बढ़ा है।
बीएचईएल के शेयर ने आज 399 रुपये का हाई बनाया। कंपनी ने इस तिमाही में 1,283 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 504 करोड़ रुपये रहा था। वहीं हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) के शेयर की कीमत सोमवार को इंट्रा-डे कारोबार में भारी वॉल्यूम के बीच हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स (एचएएल) के शेयर बीएसई पर 6 प्रतिशत बढ़कर ₹4,578.90 पर पहुंच गए।
अप्रैल 2026 से, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पीएसयू) रक्षा कंपनी के शेयर की कीमत में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसने 16 मई, 2025 को ₹5,166 का 52-सप्ताह का उच्चतम स्तर छुआ था।
रेवेन्यू की बात करें तो कंपनी ने 12,310 करोड़ रुपये का कारोबार किया। साल-दर-साल आधार पर 37 प्रतिशत की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई। जो पिछले साल 8,993 करोड़ रुपये थी। ऑपरेशनल प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला। कंपनी की ईबीआईटीडीए पिछले साल की 832 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,754 करोड़ रुपये हो गई, यानी दो गुने से भी ज्यादा। मार्जिन 9.2 प्रतिशत से बढ़कर 14.2 प्रतिशत पर पहुंच गया। अन्य आय भी 159 करोड़ रुपये से बढ़कर 252 करोड़ रुपये हो गई।
कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए 1.40 रुपये प्रति शेयर (फेस प्राइस 2 रुपये पर 70 प्रतिशत) का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह डिविडेंड वार्षिक आम बैठक में मंजूरी के बाद एजीएम की तारीख से 30 दिनों के अंदर भुगतान किया जाएगा।
पिछले एक साल में बीएचईएल का शेयर 70.2 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स इसी अवधि में 0.9 प्रतिशत गिरा है। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन फिलहाल करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये है और शेयर पी/ई अनुपात लगभग 146 पर चल रहा है।
क्या करती है बीएचईएल कंपनी?
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) एक एकीकृत पावर प्लांट उपकरण निर्माता कंपनी है। यह पावर, ट्रांसमिशन, इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्टेशन, रिन्यूएबल एनर्जी, ऑयल एंड गैस तथा डिफेंस जैसे कोर सेक्टर्स के लिए डिजाइन, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, इरेक्शन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और सर्विसिंग के व्यापक उत्पाद व सेवाएं प्रदान करती है। यह भारत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली प्रमुख इंजीनियरिंग एवं विनिर्माण कंपनी है।





