भारतीय जनता पार्टी ने जारी की 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट, जानिए कौन-कौन है शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 58 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। 58 उम्मीदवारों की सूची में बीजेपी ने 7 महिलाओं को टिकट दिया है। बता दें कि बुधवार को बीजेपी चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में तेलंगाना और राजस्थान के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई थी। राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव के नतीजों का ऐलान 3 दिसंबर को किया जाएगा।






