BF ने दोस्तों संग GF को मरा समझ नदी में फेंका, घंटों तैर बदला लेने आई बाहर

पटना. पटना जिले के फतुहा की नाबालिग लड़की को प्रेमी ने शादी के लिए बुलाया। प्रेमी की बातों में आकर वह गुरुवार को उसके पास पहुंची। प्रेमी उसे यहां-वहां घुमाता रहा और रात होने पर एक फैक्ट्री में ले गया। वहां उसके तीन और दोस्त आ गए। चारों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान लड़की बेहोश हो गई। लड़की को होश तब आया जब लड़के उसका गला घोंट रहे थे। गला दबाने से वह एक बार फिर बेहोश हो गई। लड़की को मरा समझ लड़के उसे पुनपुन नदी में फेंक आए। बदला लेने के लिए लगा दी पूरी ताकत…
BF ने दोस्तों संग GF को मरा समझ नदी में फेंका, घंटों तैर बदला लेने आई बाहर
 
– पानी में फेंके जाने पर लड़की को फिर होश आया। लगातार कई घंटे तक नदी में तैरने के बाद अहले सुबह वह किनारे तक पहुंची। इसके बाद वह पास के विक्रमपुर गांव गई और लोगों को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। 
– लड़की ने बताया कि गैंगरेप के बाद वह मर जाना चाहती थी, लेकिन प्रेमी और उसके दोस्तों को सजा भी दिलाना चाहती थी। मैं अपने साथ हुए जुर्म का बदला लेना चाहती थी, इसलिए पूरी ताकत लगाकर रात में घंटों तक नदी में तैरती रही। 
– गांव के लोग लड़की को लेकर थाने पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी एक्टिव हुई और तीन-चार घंटे में गैंगरेप के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़े: कार हमले पर राहुल बड़ा बयान, बोले- मेरी कार पर हमला BJP और RSS के लोगों ने किया

जंक्शन बुलाया, घुमाने के बहाने ले गया फतुहा
– जक्कनपुर के एक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली पीड़िता की स्थिति गंभीर है, उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। 
– पीड़िता ने पुलिस को बताया गौतम ने फोन कर कहा था कि हमलोग पटना जंक्शन पर शाम को मिलेंगे और उसके बाद मंदिर में शादी कर लेंगे। गौतम ने उसे पटना में कुछ घंटे घुमाया फिर फतुहा ले जाकर घटना को अंजाम दिया।
 
सबने मिलकर दबाया था गला
– लड़की के प्रेमी के तीन दोस्तों में से एक ने बताया कि रात होने पर हमलोग उसे सुनसान जगह स्थित खाली पड़ी फैक्ट्री में ले गए थे। सभी ने मिलकर लड़की का गया दबाया। 
– जब हमें लगा कि वह मर गई है तो उसे बाइक पर रखकर पुनपुन नदी पर बने पुल पर ले गए और लड़की को नदी में फेंक दिया। इसके बाद हमलोग अपने-अपने घर चले गए। 
– हमें तो लगा था कि लड़की मर गई होगी, लेकिन वह बच गई और पुलिस ने हमलोगों को गिरफ्तार कर लिया।
 
होगा स्पीडी ट्रायल
– एसएसपी मनु महाराज ने कहा पीड़िता शुक्रवार की सुबह 7 बजे थाने पहुंची। इसके बाद पांच घंटे के अंदर ही सारे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 
– घटनास्थल से पुलिस ने लड़की के कपड़े भी बरामद किए हैं जिसे एफएसएल को भेजा गया है। यह जघन्य अपराध है। 
– पुलिस 48 घंटे के अंदर मामले में चार्जशीट दाखिल कर स्पीडी ट्रायल के तहत आरोपियों को सजा दिलवाएगी। आरोपी पोस्को एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।
Back to top button