दो मई को किसानों के बीच होगी योगी सरकार

अगले साल होने वाले आम चुनाव के मद्देनजर सरकार किसानों को लुभाने में जुटी है। मिट्टी परीक्षण पखवाड़े के तहत किसानों से जुडऩे का कार्यक्रम जारी है। इस बीच ‘ग्राम स्वराज अभियान के तहत दो मई को आयोजित ‘किसान कल्याण दिवस पर भी सरकार किसानों के बीच होगी। इस दौरान प्रदेश भर में करीब 900 जगहों पर कार्यक्रम होंगे। करीब छह हजार प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। खरीफ के सीजन के मद्देनजर किसानों को खेतीबाड़ी के उन्नत तौर-तरीकों और योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

किसान कल्याण दिवस की रूपरेखा

किसान कल्याण दिवस पर प्रदेश के सभी 827 ब्लाकों और 69 कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके) पर गोष्ठियां और मेले का आयोजन होगा। इसमें कृषि एवं उससे जुड़े विभाग भी भाग लेंगे। हर विभाग किसानों को अपनी योजनाओं, उनकी पात्रता और मिल रहे अनुदान के बारे में बताएगे।

उन्नाव दुष्कर्म कांड: पेड़ से बांधकर की गई थी पीड़ित किशोरी के पिता की पिटाई

सम्मानित होंगे प्रगतिशील किसान

हर कार्यक्रम में क्षेत्र के सात प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक अनुसूचित जाति-जनजाति से और एक महिला किसान होगी। यह सम्मान खेतीबाड़ी से जुड़े किसी भी क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले को मिलेगा।

 
Back to top button