श्रीलंका-पाकिस्तान के बीच होगा इस महीने के अंत में डे-नाइट टेस्ट मैच का आयोजन…
कोलंबो। श्रीलंका इस महीने के अंत में अपना पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेगा। यह मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ संयुक्त अरब अमीरात में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान होगा। यह टेस्ट सीरीज 28 सितंबर को शुरू होगी, जबकि दस अक्टूबर को खत्म होगी। श्रीलंका की टीम अबु धाबी, दुबई और शारजाह में पांच वनडे और दो टी-20 मैच भी खेलेगी। तीसरा टी-20 मैच सुरक्षा व्यवस्था की पुष्टि होने के बाद लाहौर में खेला जाएगा। 
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने डे-नाइट टेस्ट मैच के प्रस्ताव की पुष्टि करते हुए कहा, ‘गुलाबी गेंद की टेस्ट में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टीम पहले से ही कम से कम एक मैच खेल चुकी हैं।
ये भी पढ़ें:- अभी अभी: आई ये बड़ी खबर, ये साध्वी जाएगी जेल और जल्द राम रहीम होंगे जेल से बाहर…
गौरतलब है कि श्रीलंका के खिलाड़ियों पर 2009 में पाकिस्तान के लाहौर में एक आतंकी समूह द्वारा हमला किया था, जिसमें कई खिलाड़ी और अधिकारी घायल हो गए थे। उसके बाद से पाकिस्तान में बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं हुआ हैं। केवल ज़िम्बाब्वे ने 2015 में एक सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था।





