भारत-अफगानिस्तान के बीच हुए कई अहम समझौते, आतंकवाद सहित इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली: भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सलाउद्दीन रब्बानी से मुलाकात की। आतंकवाद के खिलाफ दोनों देशों ने आवाज उठाते हुए कई अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। सलाउद्दीन दो दिनों की भारत यात्रा पर आए हैं।Between India and Afghanistan

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच का रिश्ता भरोसे पर आधारित है। उन्होंने कहा, हम सीमा पार से चलाए जा रहे आतंकी खतरों को लेकर एकजुट हैं। इस दौरान विदेश मंत्री स्वराज ने कहा कि भारत-अफगानिस्तान के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाता रहेगा। बिना नाम लिए सुषमा ने पाकिस्तान पर निशाना साधा।

गंदगी फैलाने वालों को #वन्दे_मातरम् कहने का हक नहीं: पीएम मोदी

वहीं रब्बानी ने कहा, आतंक के लिए पाकिस्तानी आतंकी संगठन जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, भारत और अफगानिस्तान दोनों ही लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के आतंक के पीड़ित देश हैं। रब्बानी ने इस दौरान इशारों-इशारों में पाकिस्तान को भी संदेश देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि भारत के साथ दोस्ती का मतलब किसी देश के साथ दुश्मनी नहीं है।

Back to top button