छेड़खानी पर कार्रवाई न होने को लेकर पीएम के वाराणसी दौरे से पहले स्टूडेंट्स ने किया BHU गेट पर प्रदर्शन

वाराणसी. पीएम के दौरे से कुछ देर पहले पर गर्ल्स स्टूडेंट ने BHU के मेन गेट को जाम कर दिया। लड़कियों का आरोप है कि छेड़खानी की शिकायत के बाद भी बीएचयू प्रशासन ने कोई एक्शन नही लिया। छात्राओं का आरोप है कि प्राॉक्टर ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। बता दें कि पीएम को बीएचयू के रास्ते ही दुर्गाकुंड जाना है। लड़कियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस बीच प्रॉक्टोरियल बोर्ड की लड़कियों से बातचीत फेल हो गई है। घटना के विरोध एक लड़की ने अपना सिर मुंडवा लिया है।
छेड़खानी पर कार्रवाई न होने को लेकर पीएम के वाराणसी दौरे से पहले स्टूडेंट्स ने किया BHU गेट पर प्रदर्शन

ये भी देखें:- अभी-अभी: लग गई मुहर! लाल कृष्ण आडवाणी को दिया गया ये सबसे बड़ा पद

क्या है मामला

-दरअसल देर रात बीएचयू परिसर में एक लड़की से साथ चार लड़कों ने छेड़खानी की थी। इस घटना की शिकायत लड़की ने वॉर्डन और बीएचयू प्रशासन ने की। शिकायत पर कोई कार्रवाई ना होने से नाराज लड़कियों ने प्रदर्शन शुरु कर दिया।
Back to top button