पांचवें वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा के लिए आई सबसे बड़ी खबर, जानकर खुशी से झूमे फैन्स

भारतीय टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है . भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही 6 मैचों की वन डे सीरीज में भारत ने 3-1 से बढत बना ली है और अब पांचवां वनडे मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में 13 फरवरी को खेला जायेगा . अब तक इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजो से लेकर गेंदबाजो ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय ओपनर रोहित शर्मा लगातार संघर्ष करते दिखाई दे रहे है .

आपको बता दें कि अफ्रीका दौरा रोहित के लिए बेहद खराब सिद्ध हो रहा है . दरअसल वन डे सीरीज के पिछले मैचों पर नजर डाले तो रोहित ने बेहद ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है . केपटाउन वन डे में तो वे अपना खाता भी नही खोल पाए थे लेकिन अब उनके लिए एक बेहद खास खुशखबरी आई है .

भले ही रोहित शर्मा अब तक चारों वनडे में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन कप्तान विराट कोहली और टीम मैनेजमेंट का भरोसा उन पर बना हुआ है . वे अच्छे से जानते है कि रोहित शर्मा कितने बड़े खिलाड़ी हैं . वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम 3 दोहरे शतक भी दर्ज हैं .पांचवें वनडे में रोहित शर्मा एक बार फिर से रन बनाते हुए नजर आ सकते हैं . जिसके लिए उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं .

आपको बता दें कि इससे पहले भी रोहित शर्मा ने खराब दौर से उभर कर वापसी की है . कहा जा रहा है कि रोहित पांचवें वनडे में एक बार फिर से बड़ी पारी खेलते हुए नजर आ सकते हैं . क्रिकेट हमेशा से ही अनिश्चितता से भरा हुआ खेल माना जाता है . इसमें उतार चढ़ाव आते रहते हैं .

बताते चले कि इस निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद कप्तान कोहली ने रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है और पांचवे वन डे में भी उन्हें टीम में शामिल किया है जोकि रोहित शर्मा के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नही है लेकिन अब ये देखना होगा कि क्या रोहित कप्तान के इस भरोसे पर खरे उतर पाते भी है या नही ?

Back to top button