बलात्कार करने से पहले अब रेपिस्ट हजार बार सोचेंगे, रेप कर रहें शख्स का महिला ने काटा गुप्तांग

इटावा ।। आजकल जहां देश में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं इस महिला ने बहुत ही वीरतापूर्ण कार्य किया है। अगर सभी महिलाएं और युवतियां इस तरह का काम करने लगेंगी तो बलात्कारियों में खौफ छा जाएगा। बलात्कार करने से पहले कोई भी हजार बार सोचेगा।

बलात्कार करने से पहले अब रेपिस्ट हजार बार सोचेंगे, रेप कर रहें शख्स का महिला ने काटा गुप्तांगआपको बता दें कि मामला इटावा जनपद के बसरेहर थाना क्षेत्र का है। यहां पीड़ित महिला का भतीजा कई दिनों से उसपर गंदी नजर रखे हुए था। एक दिन महिला को अकेली पाकर वह रेप करने लगा। लेकिन महिला ने पास में पड़े सब्जी काटने वाले चाकू से बहादुरी से युवक का प्राइवेट पार्ट ही काट लिया।

फिर उसके बाद महिला ने पुलिस को इस घटना सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसरेहर में भर्ती कराया। अब युवक की हालत खतरे से बाहर है और पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है।

Back to top button