अगर आप जा रहे है नया स्मार्टफोन खरीदने तो पहले जान लें गूगल एंड्रॉयड का पूरा सच

यूजर ने अब तक केवल दो प्रकार के ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में ही सुना होगा। एक एंड्रॉयड ओएस और दूसरा आईफोन में इस्तेमाल होने वाला आईओएस। यूजर को शायद यह बात मालूम नहीं कि स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम के भी दो रूप होते हैं। पहला स्टॉक एंड्रॉयड और दूसरा स्किन एंड्रॉयड।

नया स्मार्टफोन खरीदने तो पहले जान लें गूगल एंड्रॉयड का पूरा सच

दरअसल कुछ कंपनियां एंड्रॉयड को सीधे अपने फोन में उपलब्ध कराती हैं, जिसे ‘स्टॉक एंड्रॉयड’ कहा जाता है। जबकि कुछ अपने यूआई (यूजर इंटरफेस) को फोन में शामिल करने के बाद उसे बाजार में पेश करती है, जिसे ‘स्किन एंड्रॉयड’ का नाम दिया गया है। स्किन एंड्रॉयड पर स्टॉक एंड्रॉयड के मुकाबले ज्यादा और नए फीचर होते हैं।

यह भी पढ़ें: घबराहट में बाजार : सेंसेक्स 400 प्वाइंट टूटा, निफ्टी पहुंचा…

स्टॉक एंड्रॉयड का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इसमें कंपनी की तरफ से बेवजह से एप्लीकेशन इनबिल्ट नहीं किए जाते हैं। यह फोन की स्टोरेज और परफॉर्मेंस दोनों की लिए बेहतर होता है। स्टॉक एंड्रॉयड का इस्तेमाल करने वाली कंपनियों में मोटोरोला का नाम भी शुमार है। स्टॉक एंड्राइड के साथ आने वाले किसी भी स्मार्टफोन में कोई भी फालतू के एप नहीं होते। गूगल खुद अपने स्मार्ट डिवाइस में प्योर एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम यानी स्टॉक एंड्रॉयड का ही इस्तेमाल करता है। स्टॉक एंड्रायड नूगा, ओरिया या किसी भी अन्य एंड्रायड वर्जन का हो सकता है।

स्टॉक एंड्रॉयड के कुछ फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं। दरसअल स्टॉक एंड्रॉयड हर साल अपडेट के बाद ही इसमें नए फीचर शामिल करता है। वहीं, हर महीने गूगल की ओर से मिलने वाले अपडेट में बग फिक्स के साथ सिक्योरिटी को अपडेट किया जाता है। हालांकि फीचर अपडेट के मामले में स्किन एंड्रॉयड स्मार्टफोन काफी आगे रहते हैं। दरसअल स्टॉक एंड्रायड के अपडेट में जो फीचर फोन को मिलते हैं, वो उससे काफी पहले ही दूसरी कंपनियां स्किन एंड्रॉयड पर जारी कर देती हैं।

स्किन एंड्रॉयड की खासियत
स्मार्टफोन में चलने वाले स्किन एंड्रॉयड को एक विशुद्ध एंड्रॉयड ओएस कहना गलत नहीं होगा। इसका मतलब कंपनी ने उस डिवाइस को कस्टमाइज्ड किया हुआ है। कुछ कंपनियां कस्टमाइजेशन इसलिए भी करती हैं ताकि वह यूजर को अलग से कुछ फीचर उपलब्ध करा पाएं। इसमें कुछ नए एप्लीकेशन और कई विशेष फीचर भी शामिल होते हैं। वहीं, कुछ कंपनियां अब स्टॉक एंड्रायड पर फोन पेश कर यूजर को प्योर एंड्रायड का स्वाद चखा रही हैं। लेकिन नए और आकर्षक फीचर का इस्तेमाल करने वाले यूजर मौजूदा समय में स्किन एंड्रॉयड स्मार्टफोन को ज्यादा बेहतर मानते हैं।

Back to top button