घबराहट में बाजार : सेंसेक्स 400 प्वाइंट टूटा, निफ्टी पहुंचा…

जैसा कि अंदेशा जताया जा रहा था अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव का असर शेयर मार्केट पर पड़ेगा। सोमवार को वही हुआ। विदेशी पूंजी की निकासी के बीच अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनाव की स्थिति का असर शेयर बाजारों पर बहुत बुरा दिखा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक गिर गया, वहीं निफ्टी बेहद खराब स्थिति के साथ 9,850 अंक पर आ गया।

Market scare: Sensex hits 400 points, Nifty hits ...

बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 287.50 अंक यानि 0.90 गिरकर 31,634.94 अंक पर खुला। बाद में इसकी स्थति और खराब हो गई। पिछले चार सत्र के कारोबार में इसमें 501.22 अंक की गिरावट देखी गई।

ब्रोकरों के अनुसार विदेशी पूंजी की सतत निकासी और उत्तर कोरिया को लेकर बनी तनाव की स्थिति के चलते निवेशकों के बीच बिकवाली का दौर चलने से सेंसेक्स पर दबाव देखा गया। वैश्विक स्तर पर नजर डालें तो एशियाई मार्केट में फिर भी स्थिति मिली-जुली बनी हुई है।
यूरोपियन मार्केट के हालात खराब रहे।

जर्मनी में एजेंला मार्केट के चौथी बार चुनाव जीतने के बाद यूरोपियन शेयर मार्केट में भी गिरावट का दौर रहा। स्थानीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऊर्जा, आवासीय एवं सोशल वेलफेयर क्षेत्रों के संबंध में कुछ विशेष पैकेज के साथ योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इससे रोजगार का सृजन होने की संभावनाएं हैं। इसका अच्छा प्रभाव शेयर मार्केट पर पड़ सकता है।

Back to top button