हाफिज सईद की वजह से अब पाकिस्तान को सताने लगा है डर…

आतंकियों का आका हाफिज सईद पाकिस्तान के गले ही हड्डी बन गया है। पाकिस्तान की सरकार को यह डर सताने लगा है कि अगर मुंबई हमले के इस मास्टरमाइंड और जमात-उद-दावा सरगना को रिहा कर दिया गया तो, मुल्क पर कई तरह की पाबंदियां लग सकती हैं।हाफिज सईद

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने पाकिस्तानी न्यायिक समीक्षा बोर्ड के सामने यह बात कही है। इसमें कहा गया है कि हाफिज सईद को नजरबंद नहीं रखा तो अंतरराष्ट्रीय समुदाय नाराज हो जाएगा। यह कहते हुए पंजाब सरकार ने हाफिज की नजरबंदी और तीन महीने जारी रखने की न्यायिक समीक्षा बोर्ड से इजाजत मांगी।

पंजाब के गृह मंत्रालय ने समीक्षा बोर्ड के समक्ष कहा है कि अगर हाफिज सईद को अभी रिहा किया तो पाकिस्तान पर कई अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग जाएंगे। उसने बताया कि सईद को खुफिया रिपोर्टो के आधार पर गिरफ्तार किया गया था। पंजाब प्रांत के गृह विभाग के एक अधिकारी ने समीक्षा बोर्ड से कहा कि सईद की रिहाई से पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लग सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम आग्रह करते हैं कि बोर्ड सईद को रिहा नहीं करे क्योंकि पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े: अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दी बड़ी चेतावनी- 2018 में भूकंप के झटकों से दहल सकती है पूरी दुनिया

अधिकारी ने बोर्ड से यह भी कहा कि संघीय वित्त मंत्रालय के पास सईद के खिलाफ कुछ महत्वपूर्ण सुबूत हैं जो उसकी नजरबंदी को जायज ठहराते हैं। उन्होंने कहा कि खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर ही सईद को नजरबंद किया गया है। बोर्ड ने संघीय वित्त मंत्रालय को निर्देश दिया कि वह सईद के बारे में संबंधित रेकॉर्ड सौंपे।

सईद को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में हाफिज के समर्थक भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। समर्थक हाफिज के पक्ष में नारेबाजी करते हुए उसे तुरंत रिहा करने की मांग कर रहे थे। पिछले महीने न्यायिक बोर्ड ने हाफिज की नजरबंदी को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया था।

Back to top button