BCCI के CEO का नाम METOO में हुआ शामिल, महिला पत्रकार ने लगाए गंभीर आरोप

दुनिया भर में चल रहे #MeToo अभियान में अब एक और बड़ी शख्सियत का नाम जुड़ गया है, ये नाम है बीसीसीआई के सीईओ राहुल जोहरी का. अप्रैल 2016 से बीसीसीआई सीईओ के रूप में काम करने वाले जोहरी पर एक अनजान पोस्ट के माध्यम से एक जर्नलिस्ट ने आरोप लगाए हैं. लेखिका द्वारा साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, जॉरी पर नौकरी के अवसर की पेशकश करके महिला का यौन शोषण करने के आरोप लगाए गए हैं.
इस मामले में कौर ने एक अज्ञात सोशल मीडिया पोस्ट को जारी किया है, पोस्ट में जिस महिला ने जोहरी पर आरोप लगाए हैं, वो खुद भी एक जर्नलिस्ट है. पोस्ट में उन्होंने बताया है कि जब जोहरी अलग-अलग मीडिया संस्थानों में काम कर रहे थे, उस समय उन्होंने नौकरी के बारे में बात करने को लेकर पीड़िता का यौन उत्पीड़न किया था. हालाँकि अभी तक राहुल जोहरी ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है.
आपको बता दें कि राहुल जोहरी क्रिकेट जगत से जुड़े पहले शख्स नहीं हैं, इससे पहले श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा और श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लग चुके हैं. 1996 के विश्वकप जीतने वाले कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर मुंबई होटल में एक भारतीय फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था. वहीं भारत की ही एक प्लेबैक सिंगर ने मलिंगा पर एक अन्य महिला के हवाले से आरोप लगाया था, जिसके साथ मलिंगा ने मुंबई की एक होटल में दुर्व्यवहार किया था.





