4 दिन लगातार बंद रहेंगे बैंक, जल्दी निपटा लें अपना काम

लगातार त्योहारों व रविवार होने की वजह से बैंकों में कई दिनों की छुट्टी रहेगी। इस वजह से लगातार 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे इसलिए आपको बैंक से संबंधित जो भी काम है वह जल्दी निपटा लें वर्ना आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आने वाली 29 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक 4 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।Bank will remain closed for 4 days

29 सितंबर को नवमी की छुट्टी है। 30 सितंबर को बैंक समेत तमाम सरकारी कार्यालय में दशहरा का अवकाश रहेगा। एक अक्टूबर को रविवार है तो बैंक वैसे ही बंद रहेंगे तो वहीं 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के कारण बैंकों और सरकारी दफ्तरों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।

त्योहारों के मौसम में कैश की जरूरत हो तो भी बैंक से संबंधित काम जल्दी निपटा लें। यदि आपको बैंक में चेक जमा कराना है, ड्राफ्ट बनवाना है, पैसे जमा कराने-निकालने हैं तो आपको इन तारीखों का ध्यान रखना होगा। बैंको में कैश जमा करना, नए खाते खुलवाने, एफडी बनवाने-एफडी तुड़वाने के लिए बैंक जाना है तो नीचे दी गई तारीखों का विशेष ध्यान रखें। इन तारीखों में आप बैंक के कामकाज निपटा नहीं पाएंगे।

इसे भी पढ़े: अभी अभी: चुनाव से पहले शिवसेना को सबसे बड़ा झटका, बीजेपी में शामिल हुए 20 विधायक!

कब-कब बंद रहेंगे बैंक –

29 सितंबर – दुर्गा नवमी की छुट्टी

30 सितंबर – विजयादशमी या दशहरा की छुट्टी

01 अक्टूबर – रविवार की छुट्टी

02 अक्टूबर – गांधी जयंती का अवकाश

2 दिन और बैंक रहेंगे बंद –

चार दिनों की छुट्टी के साथ-साथ 23 और 24 सितंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। दरअसल 23 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार है, जिसकी वजह से बैंकों में छुट्टी होगी, जबकि 24 सितंबर को रविवार के चलते बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में आप अपना काम जल्दी निपटा लें, ताकि बाद में होने वाली परेशानी से बच सकें।

Back to top button