बिहार: कैश की किल्‍लत से अस्‍थायी रूप से बंद हुआ बैंक शाखा, प्रबंधक ने दिया इस्तीफा

सारण। बिहार के सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मोहमदपुर बाजार पर उस समय एक बार फिर अफरा तफरी मच गई, जब भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में खाताधारियों ने दूसरे दिन शुक्रवार को भी कर्मचारी से हाथपाई कर बैंक में ताला जड़ दिया। ग्राहकों का आरोप था कि विगत दो सप्ताह से यह कहकर लौट दिया जा रहा है कि पैसा नहीं हैं। इसी बात को लेकर गुरुवार को भी बैंक में हंगामा तथा कर्मचारीरियो के साथ मारपीट की गई थी।बिहार: कैश की किल्‍लत से अस्‍थायी रूप से बंद हुआ बैंक शाखा, प्रबंधक ने दिया इस्तीफा

गुरुवार व शुक्रवार को बैंक परिसर में हुए हंगामे कर्मचारियों के साथ मारपीट तथा ग्राहकों का तांडव को देखकर शाखा प्रबंधक ने इस्तीफा दे दिया। शाखा प्रबंधक का कहना था कि जहां प्रतिष्ठा ही नहीं रहेगी, वहां कार्य करने का कोई औचित्य ही क्या हैं? उन्होंने बताया कि जो डिमांड रूपये के लिए भेजी जा रही है, उसके अनुरूप पैसा मिल नही रहा हैं। इसमें कर्मचारी की क्या गलती हैं।

वहीं ग्राहकों का कहना हैं कि लग्न का समय आ गया हैं। खेती का भी मौसम है, ऐसे में सभी को पैसे की जरूरत हैं। लेकिन अपना ही पैसा बैंक से नही मिल रहा हैं। कैश की किल्लत से सभी परेशान हैं। बताते चलें कि कैश की समस्या सिर्फ एक प्रखंड व एक बैंक की नही हैं। सारण जिले के सभी बैंक कैश की किल्लत झेल रहें हैं। यहां तक कि एटीएम में भी पैसा नही हैं। अपना पैसा लेने के लिए लोगों को मारपीट भी करनी पड़ रही हैं।

मामला सुलझने तक नहीं खुलेगा बैंक: आरएम

कैश की किल्लत को लेकर बैंक में हो रहे हंगामा तथा कर्मचारियों से दुर्व्‍यवहार को देखते हुए आरएम ने बैंक को मामला सुलझने तक बंद करने का आदेश दिया हैं। स्टेट बैंक के आरएम आनंद विक्रम  ने बताया कि डिमांड के अनुसार आरबीआई से रुपया नहीं मिल रहा हैं। जिस कारण यह समस्या आ रही है। महम्मदपुर शाखा में एक साजिश के तहत बैंक को बदनाम करने के उद्देश्य से किसी के द्वारा ग्राहकों को उकसाया जा रहा हैं। जबतक मामला नहीं सुलझेगा तब तक ब्रांच बंद रहेगा।

Back to top button