बांग्लादेशी खिलाड़ी ने एक बार फिर मैदान पर फिर किया नागिन डांस, VIDEO हुआ वायरल

एशिया कप 2018 का पहला मैच बांग्लदेश और श्रीलंका के बीच खेला गया था. एशिया कप की शुरुआत से पहले ही फैन्स ने बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर नागिन डांस की अपील शुरू कर दी थी. इस टूर्नामेंट के आखिर तक फैन्स बांग्लादेश के खिलाड़ियों से नागिन डांस की अपील करते रहे. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने अपने फैन्स की इस अपील को पूरा नहीं किया, लेकिन फाइनल मैच में बांग्लादेश के खिलाड़ी ने आखिर में नागिन डांस दिखा ही दिया. बांग्लादेशी खिलाड़ी ने एक बार फिर मैदान पर फिर किया नागिन डांस, VIDEO हुआ वायरल

दरअसल, इस साल के शुरू में निडास ट्रॉफी श्रीलंका के खिलाफ जीत के बाद पहली बार बांग्लादश के खिलाड़ियों ने नागिन डांस दिखाया था. इसके बाद अब 28 सितंबर को वह पल आया जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने फैन्स को मैदान पर नागिन डांस की झलक दिखा दी. 

एशिया कप 2018 के फाइनल में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मैच खेला गया. बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम ने शिखर धवन को आउट करने के बाद उनके सामने नागिन डांस किया. 

भारत के लिए लक्ष्य का पीछा करना उतार-चढ़ाव से भरा है. भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर शिखर धवन (15) नजमुल इस्लाम की गेंद को मिडऑफ के ऊपर से खेलने के प्रयास में सौम्य सरकार के हाथों लपके गए. 

इस बीच स्टेडियम में मैच आए दर्शकों ने भी इस नागिन डांस पर खूब मजे लिए.

https://twitter.com/KabaliOf/status/1045714554272010241

एशिया कप-2018 के फाइनल में बांग्लादेश को आखिरी गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया. बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बाद भी 48.5 ओवरों में 222 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने इस लक्ष्य को सात विकेट खोने के बाद आखिरी गेंद पर हासिल कर खिताब अपने नाम किया. 

बता दें कि भारत ने इससे पहले 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब जीता था. वहीं बांग्लादेश तीसरी बार भी फाइनल में पहुंच कर खिताब से महरूम रह गया. 2016 में खेले गए पिछले संस्करण में भी भारत ने बांग्लादेश को ही मात देकर ट्रॉफी उठाई थी. 

Back to top button