यात्रियों के लिए आई बुरी खबर, 5 दिनों के लिए बंद रहेगा दिल्ली हवाई अड्डे का रनवे

दिल्ली हवाई अड्डे को मरम्मत के लिए बंद करने की घोषणा से कुछ हफ्तों पहले छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने भी इसी कारण की वजह से यात्रियों को होने वाली परेशानी की बात कही थी। शिवाजी महाराज हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा था कि अगले साल 7 फरवरी और 30 मार्च के दौरान यात्रा करने वाले यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के दौरान 700 घरेलू हवाई यात्राओं के प्रभावित होने की उम्मीद है और सभी अतंरराष्ट्रीय उड़ानों को पुनर्योजित किया जाएगा।
छत्रपति महाराज हवाई अड्डे पर मरम्मत का काम 21 मार्च, 2019 को छोड़कर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा। होली की छुट्टी के कारण इस दिन कोई रनवे बंद नहीं होगा। वर्तमान में मुंबई हवाई अड्डा रोजाना 950 उड़ानों का परिचालन करता है। हवाई यात्रियों के लिए खुशखबरी यह है कि भारत के दो व्यस्त हवाई अड्डों पर एक साथ काम नहीं हो रहा है। वहीं डायल के प्रवक्ता ने कहा, ‘रनवे 27/09 को मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। इस कार्य को 13 दिनों में खत्म किया जाएगा। इससे हवाई अड्डे की क्षमता कुछ कम होगी।’





