पहले लद्दाख में दिखाई औकात, अब सूडान में चीनी सेना को दी मात! भारतीय फौज ने कर दिखाया कमाल

भारत-चीन के बीच की गर्मा-गर्मी पिछले कुछ सालों में दुनिया के सामने आ गई है. भारत ने हमेशा ही मुंहतोड़ जवाब दिया है. एक बार फिर भारत ने चीन को हराया है. पर अबकी बार रणभूमि खेल से जुड़ी थी. विदेशी धरती पर भारत (Indian vs Chinese soldiers tug-of-war viral video) की इस जीत को सैनिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया. दरअसल, इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच रस्साकशी का खेल हुआ. इस खेल में भारतीय सैनिक जीत गए.

इंस्टाग्राम अकाउंट @borderaffairs.in पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है. इस वीडियो में भारत और चीन के सैनिकों के बीच रस्साकशी (Tug-of-war game India vs China) का खेल होते नजर आ रहा है. ये नजारा अफ्रीका के सुडान का है, जहां सेना संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के तौर पर तैनात की गई है. टग-ऑफ-वॉर एक ऐसा खेल है, जिसमें एक मोटी रस्सी को दो दल विपरीत दिशा में खींचते हैं. जो दल लाइन पार कर के दूसरे दल की ओर खिंचा चला आता है, उस दल की हार हो जाती है.

भारतीय सैनिकों ने दिखाया अपना दम
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों दल काफी मेहनत कर रहे हैं. उनके टीम के बाकी लोग उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं और रस्सी खींचने में पूरा दम लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं. भारतीय सैनिक अपने दम से जीत जाते हैं और फिर जश्न मनाने लगते हैं. वो ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मना रहे हैं. उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक शख्स ने कहा कि फ्रांस की आर्मी से भी खेल में जीत गए. एक ने मजाक में कहा- देसी घी बनाम चाऊमीन! एक ने कहा कि फिजिकल पावर में इंडिया आर्मी का कोई तोड़ नहीं है. एक ने कहा कि ये रस्साकशी का खेल सरसों का साग और मोमोज़ के बीच है.

Back to top button