पैदा होते समय बच्ची के थे पूरे 32 के 32 दांत, कुछ लोगों ने कर दी तारीफ, तो जवाब मिला

आमतौर पर बच्चे जब पैदा होते हैं, तो उनके दांत नहीं होते हैं. दांत आना दो से तीन साल की उम्र में शुरू होता है और पूरे दांत आने में कई साल आ जाता है. पर क्या हो अगर किसी बच्चे के सारे के सारे दांत पैदा होते समय ही मौजूद हों? एक वायरल वीडियो को इसी हालत के लिए लोगों में जागरूकता फैलाने के मकसद के शेयर किया गया है. इसमें एक महिला ने अपनी नवजात बच्ची की इसी हालत का जिक्र किया है. लोगों ने इस पर मिले जुले कमेंट किए हैं. जहां कुछ लोगो ने बच्ची की सुंदरता की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने इसे गंभीरता से लेने की बात कही है.
वीडियो में महिला ने तस्वीरों के स्लाइड शो वाले वीडियो पर लिखा है कि उसकी बेटी पूरे के पूरे दांतों के साथ पैदा हुई है. और वह ये सब इस कंडीशन के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से कर रही हैं. इस वीडियो पर लोगों ने खूब कमेंट भी किए हैं. किसी को बच्ची की स्माइल खूब पसंद आई है तो किसी को बच्ची डरावनी भी लगी है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में कई लोगों ने इसे गंभीरता से लेने पर जोर देते हुए कहा है कि यह मजाक नहीं है. कुछ लोगों ने मां के प्रति हमदर्दी भी जताने की कोशिश की है. एक यूजर ने तो यह तक बताया कि इसे असल में स्टीव हार्वी कंडीशन कहते हैं. वीडियो को इंस्टाग्राम पर nika.diwa अकाउंट से शेयर किया गया है. जिसे अब तक 2.96 करोड़ लोग देख चुके हैं.
वैसे तो इस कंडीशन को कई नामों से पुकारा जाता है, लेकिन प्रचलित नाम नेटल टीथ या बेबी टीथ है. इसके कई कारण हो सकते हैं. शुरू में तो यह नवजात शिशु के लिए किसी तरह की परेशानी कारण नहीं बनती, लेकिन इससे मां को बच्चे को अपना दूध पिलाने में परेशानी का सामना करना होता है. वहीं खुद बच्चा भी दांत टूटने पर उसे निगल सकता है.





