असम: गुवाहाटी में बारिश बनी परेशानी का कारण, भूस्खलन से… 

असम के गुवाहाटी में भारी बारिश के कारण जलजमाव के हालात हैं। इससे लोगों को असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रैफिक मूवमेंट भी धीमी हो गई है।  मंगलवार को गुवाहाटी के बोरागांव के निकट निजरपार इलाके में भूस्खलन से एक मकान ढह गया। इसके मलबे में दबने से चार श्रमिकों की दर्दनाक मौत हो गई।

पश्चिमी गुवाहाटी के डीसीपी नबनीत महंत ने बताया कि घटना स्थल पर चार मजदूर थे जो मलबे में फंस गए। इनका शव राहत व बचावकर्मियों की टीम ने निकाल लिया। गुवाहाटी में भारी वर्षा के कारण सड़कों पर जलजमाव हो गया है। इसके कारण लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है

Back to top button