तेज संगीत बजाने पर आवाज कम करने को कहा, तो मांगनी पड़ी मांफी

शिष्टाचार के मायने हर संस्कृति में कुछ बदल जाते हैं. किसी संस्कृति में गले ना मिलना या हाथ ना मिलाना अशिष्टता होता है तो कहीं, खास तौर से महिलाओं से, आंख से आंख मिला कर बात करने अशिष्टता माना जाता है. एक युवती के साथ हुआ अजीब वाक्या तब हुआ. उसने एक कॉफी शॉप में दूसरी महिला से शालीनता से तेज वीडियो की आवाज कम करने का निवेदन किया. लेकिन उल्टे उसी को माफी मांगने को कहा गया! युवती को समझ में नही आया कि आखिर उसकी गलती क्या थी?
यह युवती और उसका बॉयफ्रेंड कॉफी शॉप के पीछे के कमरे में शांति से काम करने की कोशिश कर रहे थे, तो दूसरी महिला ने वीडियो को पूरी आवाज में चलाने का फैसला किया. पहले तो .युवती ने संगीत के साथ शोर को कम करने के लिए अपने हेडफोन लगाए, लेकिन तब भी वह वीडियो की तेज आवाज सुन सकती थी. ऐसे में उसने विनम्रतापूर्वक आवाज कम करने का निवेदन करने का फैसला किया.
लेकिन उस दूसरी महिला की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी नहीं थी. उसने तुरंत जवाब दिया तुम मुझे छू नहीं सकती’ और घूर कर देखने लगी. युवती ने बताया कि “मैंने तुरंत माफी मांगी. मैं एक पूर्वी यूरोपीय परिवार से हूं, इसलिए यह मेरे लिए स्वाभाविक था, लेकिन मैं मानती हूं कि अमेरिका में प्राइवेसी स्पेस बहुत अहम है. माफी मांगने के बाद युवती पूछा, ‘क्या आप इसे थोड़ा कम करने का मन बना सकती हैं?’
महिलाअपने वीडियो की आवाज कम नहीं की जिस पर युवती और उसके प्रेमी ने वहां से जाने का फैसला किया. किस्सा शेयर करते हुए युवती ने रेडिट पर पूछा, “मझे वाकई ऐसा लगता है कि वह एक सभ्य इंसान नहीं थी, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि मेरी गलती कितनी बड़ी थी क्योंकि मैंने बातचीत की शुरुआत उसके कंधे पर थपकी देकर की थी. क्या मैं बेवकूफ हूं?”
कमेंट में, लोगों ने उसे तसल्ली देते हुए कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है, और उसने केवल “उसके कंधे पर थपकी” दी थी. एक ने कहा, “नहीं. तुमने उसके कंधे पर थपकी दी. ऐसा नहीं है कि तुमने उसे पकड़ लिया या कुछ और. जो लोग अध्ययन और शांत क्षेत्रों को अपने निजी घरों की तरह मानते हैं, वे सबसे बुरे हैं.”





