एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप: ब्यास की लहरों पर राफ्टिंग का रोमांच…

एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज पुरुष प्रतिभागी लहरों में उतरेंगे और पदक के लिए ताकत झोकेंगे।
पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग फेडरेशन के सहयोग से करवाई जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने किया। इसमें नेपाल, भूटान और कजाखस्तान के अलावा देश के विभिन्न राज्यों, थल सेना, अर्द्धसैनिक बलों, हिमाचल सहित 24 टीमें भाग ले रही हैं।
एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज पुरुष प्रतिभागी लहरों में उतरेंगे और पदक के लिए ताकत झोकेंगे।तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को एचपीटीडीसी के चेयरमैन आरएस बाली ने किया था, जबकि समापन रविवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे।
गौरतलब है कि शुक्रवार को पहले दिन दस टीमों ने भाग लिया था। महिला राफ्टरों ने ब्यास नदी की उफनती लहरों के बीच रोमांचक खेल का प्रदर्शन किया था। पहले दिन महिला मैराथन स्पर्धा में उत्तराखंड का दबदबा रहा था। उत्तराखंड-ए टीम ने पहला स्थान हासिल किया था। टीम ने मैराथन रूट 1.30 घंटे में पूरा किया था। कर्नाटक की टीम ने दूसरा और उत्तराखंड-बी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया था।





