सेंचुरियन टेस्ट में अश्विन ने कायम किया यह अनोखा रिकॉर्ड, सभी ने दी…

भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट मैच में खास उपलब्धि हासिल की। सुपरस्पोर्ट पार्क की तेज और उछालवाली पिच पर स्पिनरों के लिए मदद नहीं मिलने की बात कही जा रही थी, लेकिन अश्विन ने जबर्दस्त प्रदर्शन कर अपना नाम इतिहास में दर्ज कर लिया।

अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी में 113 रन देकर 4 विकेट झटके। यह सेंचुरियन में टेस्ट मैच की पहली पारी में किसी भी भी स्पिनर द्वार किया गया दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस मैदान पर टेस्ट की पहली पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड इंग्लैंड के ग्रीम स्वान के नाम दर्ज है, जब उन्होंने दिसंबर 2009 में 110 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इन दो मौकों के अलावा किसी भी स्पिनर ने इस मैदान में पहली पारी में 2 से ज्यादा विकेट नहीं लिए हैं।
लंबे समय तक की गेंदबाजी-
अश्विन ने सेंचुरियन में दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 38.5 ओवर गेंदबाजी की। यह इस मैदान पर पहली पारी में किसी स्पिनर द्वारा डाले गए तीसरे ज्यादा ओवर रहे। किसी भी भारतीय ने यहां टेस्ट की पहली पारी में 22 से ज्यादा ओवर गेंदबाजी नहीं की।
आरपी सिंह भले ही टीम इंडिया का हिस्सा नहीं, असल जिंदगी में हैं हीरो
एशिया के बाहर दूसरी बार पारी में 4 विकेट –
अश्विन ने द. अफ्रीका की पहली पारी में 113 रनों पर 4 विकेट लिए। अश्विन के टेस्ट करियर में यह दूसरा मौका है जब उन्होंने एशिया के बाहर (जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को छोड़कर) किसी पारी में 4 विकेट लिए। इससे पहले उन्होंने सिडनी में 2014-15 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 105 रनों पर 4 विकेट लिए थे। वे ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और द. अफ्रीका में खेले 11 टेस्ट मैचों में किसी भी पारी में 5 विकेट नहीं ले पाए हैं।





