आशीष नेहरा ने बताया- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह…

नई दिल्ली। पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को पदार्पण का मौका दे सकता है क्योंकि उनका अजीब एक्शन और यार्कर केपटाउन की पिच पर धारदार साबित हो सकते हैं. नेहरा ने कहा कि जसप्रीत बुमराह केपटाउन टेस्ट के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. मुझे नहीं पता कि टीम प्रबंधन के दिमाग में क्या चल रहा है लेकिन उसके जैसा गेंदबाज न्यूलैंड्स के विकेट पर काफी उपयोगी साबित हो सकता है.आशीष नेहरा ने बताया- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह...

उन्होंने कहा कि हमने बुमराह को सफेद गेंद से खेलते देखा है लेकिन एक साल पीछे देखें तो पता चलेगा कि उसने रणजी ट्राफी में गुजरात के लिए कितने ओवर फेंके. उन्होंने कहा कि वह पांच तेज गेंदबाजों में सबसे धारदार यॉर्कर डालता है. उसका एक्शन अजीब है जिसे भांपना मुश्किल होता है. ये सभी बातें बुमराह के पक्ष में जाती है. नेहरा ने कहा कि केपटाउन के मौसम की भूमिका काफी अहम होगी. 

 
Back to top button