अभी-अभी: पीएम मोदी कैबिनेट में अरुण जेटली देखेंगे बाहर का रास्ता, अब यह बनेंगे वित्त मंत्री

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार सितंबर के पहले हफ्ते में कैबिनेट विस्‍तार करने वाली है। इस बीच खबर आ रही है कि इस कैबिनेट विस्‍तार में कई बड़े चेहरों से उनके मंत्रालय लेकर उनकी जगह पर किसी अन्‍य नेता को मंत्री बनाया जाएगा।

दरअसल समाचार वेबसाइट वन इंडिया ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इस कैबिनेट विस्‍तार में वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की कुर्सी भी जा सकती है। खबर है कि उनकी जगह पर पीयूष गोयल को नया वित्‍त मंत्री बनाया जा सकता है। वेबसाइट ने अपने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि अरुण जेटली को रक्षा मंत्रालय का पूरा प्रभार सौंपा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, दो या तीन सितंबर को मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 2019 से पहले ये अंतिम कैबिनेट विस्तार हो सकता है। इस बार के कैबिनेट विस्तार में जहां अरुण जेटली से वित्त मंत्रालय लेकर पीयूष गोयल को दिए जाने की संभावना है वहीं रेल मत्री सुरेश प्रभु को भी कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। लिहाजा देश को नया रेल मंत्री भी मिलने वाला है।

इसे भी पढ़े: खुलासा: मोदी नहीं! राम रहीम को जेल भेजने के पीछे इस दिग्गज का हाथ

केंद्र सरकार में लगभग आधा दर्जन प्रमुख मंत्रालय के मंत्रियों के पास अतिरिक्त रूप से अन्‍य मंत्रालय भी हैं, जिनमें से एक मंत्रालय से उन्हें राहत भी मिल सकती है। जेडीयू के दो मंत्रियों को भी कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है, जिनमें जेडीयू के आर.पी. सिंह को कैबिनेट मंत्रालय दिया जा सकता है और संतोष कुमार को राज्यमंत्री का पद दिया जा सकता है।

खबरों के मुताबिक, तीन दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। जिसमें ज्यादातर मुद्दो पर सहमति बन चुकी है। खबर ये भी है की कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी की जाएगी। हटाए जाने वाले मंत्रियों में राजीव प्रताप रूडी और उपेंद्र कुशवाहा और कलराज मिश्र का नाम शामिल हो सकता है।

वहीं खबर है कि आरएसएस से एक या दो लोगों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। वहीं चर्चा इस बात को लेकर भी है कि नीतीश की पसंद आरसीपी सिंह को रेल मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसी खबरें हैं कि नीतीश कुमार आरसीपी सिंह को रेल मंत्री इसलिए बनवाना चाहते हैं ताकि वे आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री पद पर रहते हुए हुईं गड़बड़ियों का पता लगा सकें। आर सीपी सिंह उत्तर प्रदेश के आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। वो नीतीश के रेल मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए उनके साथ काम कर चुके हैं।

dainiksamvad.com से साभार…

Back to top button