सेना ने बॉर्डर पर दो आतंकी किए ढेर, घुसपैठ की कोश‍िश नाकाम

उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को मार गिराया. रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, ‘‘माछिल सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी गई और दो आतंकवादी मारे गए हैं.’’ उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी. उन्होंने घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए. प्रवक्ता ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

पाकिस्‍तान की ओर से लगातार घुसपैठ के लिए इस तरह की गोलीबारी की जा रही है. हालांकि भारतीय सेना ने उसकी इस नापाक कोशिश को कई बार नाकाम किया है. इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय चौकियों और बस्तियों पर रातभर गोलीबारी की.

पीएम मोदी ने महगाई को दिया जोरदार झटका, अब 32रुपए/लीटर सस्ता मिलेगा पेट्रोल

बीएसएफ ने बताया कि भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्‍तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया है. पिछले एक सप्‍ताह में पाकिस्‍तान ने छह बार से से ज्‍यादा सीजफायर का उल्‍लंघन किया है. दोनों पक्षों में इसे रोकने के लिए कई बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन पाकिस्‍तान अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है.

Back to top button