अपने चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए लगाएं ये घरेलू मास्क

अक्सर गर्मी में हमारे चेहरे की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और इससे हमारे चेहरे का निखार खोने लगता है। ऐसे में आप घर पर फ्रूट फेस मास्क बनाकर अपने चेहरे पर लगाए इससे आपके चेहरे की त्वचा की खूबसूरती लंबे समय तक बनी रहेंगी। आज हम आपको घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं जिसे अपनाकर आप बेहद आकर्षक दिखाई देंगी।

अंगूर और सेब का फेस मास्क:

अंगूर और सेब में कई प्रकार एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते है, जो हमारी त्वचा को पोषण देकर इसे खूबसूरत बनाने और कसावट लाने में मदद करते है। इसी के साथ आप घर पर मिक्सर में अंगूर और सेब को डालकर पीस लें और इसके पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर ठीक प्रकार से लगाएं। अब जब कुछ देर बाद मास्क सूखने लगे तो आप साफ पानी से अपना चेहरा धो लें।

आम और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क:

आप चाहे तो घर पर आम और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बना कर भी लगा सकती है। आम में कई विटमिंस, मिनरल्स और न्यूट्रिशन पर्याप्त मात्रा में पाएं जाते है, जो हमारी त्वचा को पोषण देकर निखार बढ़ाने में मदद करते है। इसके लिए आम का रस निकाल कर इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाए और फिर इस मास्क को अपने चेहरे पर लगाए।

Back to top button