घर पर ही आसानी से लगाएं ये लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है। इस साल भाई-बहन के त्योहार रक्षाबंधन को 3 अगस्त को मनाया जाएगा। राखी भाई-बहन का त्योहार ही नहीं बल्कि बहनों के सजने-संवरने का दिन भी है। रक्षाबंधन के दिन बहनें सज-संवरकर राखी बांधती हैं। इस दिन बहनों के श्रृंगार का अहम हिस्सा मेहंदी होती है। रक्षाबंधन पर बहनें एक से बढ़कर एक मेहंदी के डिजाइन्स लगवाती हैं।

हालांकि इस साल कोरोना वायरस के कारण लोग अपने घरों में हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए ज्यादातर मार्केट भी बंद हैं। ऐसे में अगर आपके आसपास मेहंदी लगाने के लिए कोई नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स। इन मेहंदी के डिजाइन्स को लगाना बेहद आसान है। देखिए मेहंदी के लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइन्स और रक्षाबंधन के लिए हो जाएं तैयार।
इस वक्त राजस्थानी मेहंदी डिजाइन, अरेबिक मेहंदी डिजाइन समेत अन्य कई मॉडर्न डिजाइन ट्रेंड में हैं। अगर आप चाहें तो इन डिजाइन में बदलाव कर अपनी पसंदीदा डिजाइन बनाकर भी अपने हाथों को और आकर्षक बना सकती हैं।





